पूर्णिया, अप्रैल 17 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। नगर परिषद वार्ड नंबर 4 निवासी ललन कुमार साह एवं निकिता साह के पुत्र पुष्कर कुमार साह ने 500 में 483 अंक लाकर अनुमंडल में टॉप किया है। छात्र को सम्मानित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी ने कहा कि पुष्कर कुमार नवमीं कक्षा में भी 98 प्रतिशत नंबर प्राप्त किया था एवं दसवीं में भी 96.6 प्रतिशत लाकर अनुमंडल में टॉप किया है वहीं उनके मित्र नैतिक खेमका ने 88 प्रतिशत एवं राजशेखर तिवारी ने 85.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। छात्रों के आवास पर पहुंचे प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी, प्रखंड सहमंत्री नवीन कुमार, संतोष कुमार झा आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट का फोटो कैप्शन- यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स...