सीबीएसई 10वीं के परिणाम में बांका के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बांका, अप्रैल 16 -- बांका, एक संवाददाता। बुधवार की शाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें बांका जिले के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। अमरपुर स्थित बीएडी एकेडमी के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट सफलता हासिल की। विद्यालय की छात्रा कोमल भारती ने 97% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। वहीं समीक्षा कुमारी ने भी 97% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आर्यन राज ने 96%, ब्राह्मणी सिंह ने 95% तथा मुख्तार अराफात असर्फी ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के निदेशक विशाल विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष स्कूल का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.