उरई, अप्रैल 28 -- उरई। संवाददाता सीबीएसई हाईस्कूल के टॉपर श्रेष्ठ स्वर्णकार समेत अन्य टॉपर छात्र छात्राओं को अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।प्रतिभाशाली छात्र श्रेष्ठ स्वर्णकार ने सीबीएसई 10वीं में जनपद जालौन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। टॉपर श्रेष्ठ स्वर्णकार की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके प्रति संपूर्ण समर्पण हो तो कोई भी बाधा , सफलता के मार्ग में अवरोध नहीं बन सकती। सम्मान समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने सीबीएसई और यूपी बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.