कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को अब उत्तीर्णता प्रमाण पत्र (पासिंग सर्टिफिकेट) दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद ही दिया जाएगा। बोर्ड के अनुसार, दूसरी परीक्षा समाप्त होने के बाद यह प्रमाण पत्र संबंधित स्कूलों को भेजा जाएगा। इसकी जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी गई है। फिलहाल, छात्रों को उनके प्रदर्शन की जानकारी अंक तालिका (मार्कशीट) के रूप में ही दी जा रही है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम ग्रेडिंग मुख्य परीक्षा और दूसरी बोर्ड परीक्षा दोनों के परिणामों को मिलाकर तय की जाएगी।नई व्यवस्था के तहत पहली परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद केवल मार्कशीट उपलब्ध कराई जा रही है, जो सीधे विद्यार्थियों के डिजिलॉकर खाते में अपलोड की जा रही है। यह भी प...