सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
बरेली, मई 11 -- सीबीएसई ने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूलों के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, निजी परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई के अनुसार, दूसरे चरण की परीक्षा 15 मई से शुरू होंगी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। विद्यार्थियों के लिए स्कूल की यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा, साथ ही उन्हें स्कूल आईडी कार्ड के साथ एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.