फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का बुधवार को परिणाम आते ही शिक्षण संस्थाओं में गजब का माहौल छा गया। विद्यालयों में मेधावी छात्र छात्राओं की सूची तैयार की गयी। इसके बाद अभिभावकों समेत विद्यालय में बुलाकर अभिनंदन किया गया। अपना रिजल्ट देखकर मेधावियों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। मेधावियों का तिलक और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे आया। हालंाकि परीक्षा परिणाम को लेकर कई दिनों से कयास लगाये जा रहे थे। मगर यह तय नहीं था कि बुधवार को ही रिजल्ट आएगा। शाम को अचानक संदेश प्राप्त होते ही विद्यालय प्रशासन भी चकित रह गया। यह भी पढ़ें- डिजिटल गुरु और सेल्फ स्टडी का कमाल, लहराया परचम आनन फानन में शिक्षण संस्थाओं में रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टाफ को रोकक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.