जमशेदपुर, जनवरी 3 -- सीबीएसई स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा का सिलसिला एक जनवरी से शुरू हो गया। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप स्कूलों को एक जनवरी से 14 फरवरी के बीच प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन करना है। कई स्कूलों ने इसके अनुरूप प्रैक्टिकल की परीक्षाओं का आयोजन शुक्रवार से शुरू कर दिया है। हालांकि पहले चरण में प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क जमा लिए जा रहे हैं। इसके बाद इंटरनल असेसमेंट किया जाएगा। शहर के सीबीएसई संबद्ध स्कूलों ने प्रैक्टिकल परीक्षा लेने की शुरुआत कर दी है। एक फरवरी के बाद इंटरनल असेसमेंट व वाइवा के आधार पर प्रतिदिन 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने की प्रक्रिया चलेगी। शहर में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सीबीएसई के 13 हजार विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। स्कूलों को जारी निर्देश में सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाएं निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.