रांची, जून 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संबद्ध विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि एनसीईआरटी की पहल पर राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन 15 से 18 जून तक ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए। विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी देने की बात बोर्ड ने कही है, जो कि 10 जून तक होगा। योग ओलंपियाड के दौरान आसन, प्राणायाम, क्रिया, ध्यान आदि योगिक विधाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। योग ओलंपियाड की शुरुआत वर्ष 2016 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में की गई थी। बोर्ड ने कहा कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित करने, शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्म...