अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई छात्र छात्राओं की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को जीवन में काम आने वाले हुनर सिखाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए स्किल बेस्ड विषयों को जरूरी कर दिया है। सीबीएसई के नए नियम के मुताबिक अब कक्षा 6 से 8 तक के सभी छात्रों को कम से कम एक स्किल सब्जेक्ट पढ़ना अनिवार्य होगा। यह विषय बच्चे अपनी रुचि के अनुसार चुन सकते हैं। इसका मकसद बच्चों को नई तकनीक, रोजमर्रा की जिंदगी के काम, और भविष्य के करियर के लिए तैयार करना है। स्किल बेस्ड पढ़ाई का मतलब है ऐसी शिक्षा जो बच्चों को ज़िंदगी में काम आने वाली चीज़ें सिखाए. जैसे, कंप्यूटर, कोडिंग, रोबोट, खाना बनाना, सिलाई-कढ़ाई, फाइनेंशियल नॉलेज, मेडिकल की बेसिक जानका...