धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स धनबाद चैप्टर की ओर से रविवार को सदस्य विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए क्रिकेट मैच ऊर्जा कप का आयोजन सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल नावाडीह परिसर में किया गया। विगत छह वर्षों से सहोदया धनबाद द्वारा इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आपसी सौहार्द, स्वास्थ और तनावमुक्त वातावरण को बढ़ावा देना है। मैच सहोदया स्टॉर्मर्स और सहोदया फाल्कन्स के बीच खेला गया। टीम फाल्कन्स की कप्तानी द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी के प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने की जबकि उपकप्तान आईएसएल झरिया के प्राचार्य हेमंत कुमार ठाकुर थे। वहीं टीम स्टॉर्मर्स के कप्तान डीएवी अलकुशा के प्राचार्य सुब्रतो मोदक और उपकप्तान डीसीईटी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य वासुदेव कुमार थे। टॉस जीतकर फाल्कन्स के कप्तान मदन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.