शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। जनपद के सीबीएसई स्कूलों ने अपनी किताबों की सूची ऑनलाइन जारी करनी शुरू दी है। स्कूल प्रबंधक न केवल अपनी वेबसाइट पर, बल्कि जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी किताबों की लिस्ट और उनकी फोटो अपलोड कर रहे हैं। इससे अभिभावकों को पारदर्शी जानकारी मिल रही है। हालांकि अब भी कई स्कूलों ने सूची अपलोड नहीं की है, जिसे जारी करने के लिए प्रशासन लगातार निर्देश दे रहा है। यह पहल डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की है। इसके लिए बीते दिनों स्कूल एसोसिएशन की बैठक की थी। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को पहले से यह जानकारी देना है कि उनके बच्चों के लिए कौन-कौन सी किताबें जरूरी हैं। इसके साथ ही स्कूलों द्वारा किसी एक दुकान या कैंपस से ही किताबें खरीदने का दबाव खत्म करना भी प्राथमिकता में शामिल है। अब अभिभावक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.