सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में समावेशी शिक्षा पर जोर
धनबाद, अप्रैल 20 -- फुलवार स्थित होली मदर्स एकेडमी में दो दिवसीय सीबीएसई प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन रविवार को हो गया। यह प्रशिक्षण सीबीएसई, पटना द्वारा कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम के अंतर्गत समावेशी शिक्षा विषय पर था। कार्यशाला में झारखंड पब्लिक स्कूल, बलियापुर के प्राचार्य व सीबीएसई के वरिष्ठ संसाधन प्रशिक्षक सुरोजित सेन तथा डीएवी कोयलानगर की वरिष्ठ विज्ञान शिक्षिका श्रीमती मौसमी दास ने प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में संस्कार ज्ञानपीठ सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन विजया राय, प्राचार्य पवित्र आचार्य, उपप्राचार्य हरिगोपाल दसोंधी, मुस्कान कुमारी, एसटीएनसी शिक्षक सौमिक बनर्जी सहित सभी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। यह भी पढ़ें- दो द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.