मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- बढ़ती सर्दी और कोहरे को लेकर बीएसए संदीप कुमार ने मंगलवार शाम आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने आदेश में अवगत कराया कि सीबीएसई सहित अन्य बोर्ड के विद्यालय में कक्षा आठ तक की कक्षाएं सात व आठ जनवरी को बंद रहेंगे। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालयों में पहले से ही 14 जनवरी तक अवकाश है। इस आदेश से सीबीएसई व अन्य बोर्ड के निजी विद्यालयों के बच्चों को राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...