अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। दिल्ली पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस के दसवीं के छात्र अंश उपाध्याय ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय के साथ-साथ माता पिता व परिवारजनों का नाम रोशन किया है। छात्र अंश ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ पिता एचडीएफसी में सीनियर बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत गौरव उपाध्याय, माता अलका उपाध्याय, दादा सुभाष चंद्र उपाध्याय को दिया। अंश भविष्य में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहते है। अंश ने सर्वाधिक अंक कंप्यूटर एप्लीकेशन में 99 व सोशल साइंस में 97 अंक प्राप्त किए। श्रेष्ठ पांच विषयों में कुल 500 अंक में से 453 अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की खबर यह भी पढ़ें- डीएवी की निवेदिता ने प्राप्त किये 98.6 प्रतिशत अंक यह भी पढ़ें- सीबीएसई: दसवीं की परीक्षा में 9...