जामताड़ा, जुलाई 22 -- 17 से 20 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया में प्रक्षेत्र स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा की तीन छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए जगह बनाई। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा की छात्रा दीया दत्ता, शिक्षा सिद्धि और खुशी कुमारी का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता-2026 के लिए हुआ है। हालांकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तिथि और आयोजन स्थल की घोषणा सीबीएसई की ओर से नहीं की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रतियोगिता की तिथि और आयोजन स्थल की घोषणा हो जाएगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने तीनों छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय और जामताड़ा जिले के लिए गौरव ...