सीबीएसई राष्ट्रीय महिला योगासन प्रतियोगिता में पानीपत विजेता
फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-65 शाहपुर स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान में चार दिन से चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय महिला योगासन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पानीपत के गुरु ब्रह्मानंद स्कूल को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया, जबकि तमिलनाडु की वेल मेल बोधी कैंपस स्कूल टीम उपविजेता रही। संस्थान के चेयरमैन सत्यवीर डागर और सीबीएसई की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों गौरव राय, तारकनाथ प्रमाणिक व डॉ. अजय शास्त्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश के चीनी एवं गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया था। चार दिन तक चली प्रतियोगिता में सीबीएसई के सभी नौ जोनों की टीमों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- 17 पदकों के साथ योग प्रतियोगिता में छाईं कौड़िहार की छात्राएं इनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.