सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक
रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन सोमवार को कैडेट पुरुष एपी, जूनियर पुरुष फॉयल और जूनियर महिला सेबर वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने तेज फुटवर्क, रिफ्लेक्स और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए संघर्ष किया। प्रतियोगिता में देशभर से 1500 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक पहुंचे हैं। कैडेट पुरुष एपी वर्ग में दुहान पब्लिक स्कूल, रोहतक के सर्वेश कादियान ने स्वर्ण, यश दलाल ने रजत और भानु प्रताप सिंह घरिया और लकी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर पुरुष फॉयल में शिव नादर स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद के हितेजस वुजल ने स्वर्ण, शौर्य गैरोला ने रजत, तरुण सिहाग और मयंक जैन ने कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में रजत पदक जीतने वाले माधवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.