मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- मुरादाबाद। सेंट मीरा एकेडमी कांशीराम नगर शाखा की अंडर-14 खो-खो टीम ने कमाल कर दिखाया है। चेन्नई में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। टीम ने ओमान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कौशांबी (उत्तर प्रदेश), केरल, हरियाणा और झारखंड की टीमों के खिलाफ प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम में अक्षित कुमार, हर्षित कुमार, अभिजय चौधरी, देव प्रियम, आदित्य कुमार, एकलव्य यादव, दिवाकर सिंह, आदित्य खरे, कार्तिक बिष्ट, अंश निमरा और सूर्याश कुमार शामिल रहे। टीम ने कोच मोहम्मद इसरार के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की।विद्यालय की शिक्षा निदेशिका अक्षरी प्रकाश और वि...