मुंगेर, जुलाई 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर (जमालपुर) की छात्रा प्रियंका कुमारी को सीबीएसई दसवीं परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पटना में आयोजित मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी एवं सीबीएसई, पटना के क्षेत्रीय निदेशक गोपाल यादव ने उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य छट्ठू साह ने कहा कि प्रियंका की सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। मुंगेर जिले के बड़ईचक , पाटम गांव निवासी शिक्षिका आशा कुमारी एवं शंभू कुमार की पुत्री प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनका ...