कन्नौज, मई 14 -- कन्नौज, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित कर दिए। जारी हुए नतीजों के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। इंटरमीडिएट में छिबरामऊ के आशा पब्लिक स्कूल के समर्थ ने 98 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉपर बने। जेपीएस पब्लिक स्कूल की शांभवी दीक्षित 97.8 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे व कानपुर पब्लिक स्कूल की उन्नति यादव 97.4 फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। सीबीएसई ने दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया। अचानक आए रिजल्ट के बाद स्कूल स्टाफ छात्रों के नतीजे लैपटाप से देखने में जुट गए। छात्रों के अच्छे प्रदर्शन के बाद स्कूल स्टाफ के चेहरे खिल उठे। इंटरमीडिएट के नजीते घोषित होने के बाद मेधावी छात्रों को उनके अच्छे अंक से पास होने की जानकारी द...