लखीसराय, जनवरी 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सीबीएसई मान्यता प्राप्त गोंविद भविष्य भारती शिक्षा सेवा सदन के सभागार में शनिवार को कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह अत्यंत गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन, विद्यालय प्रधान के द्वारा किया गया। शिक्षकगण, छात्र छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। समारोह का प्रारंभ गणेश वन्दना एवं स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद विद्यालय के कनिष्ठ छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों गीत नृत्य एवं लघु नाट्य ने जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रेया रानी, ऋतिका, दिव्या, पल्लवी राज, वैष्णवी, सिमरण, आदिति, नीति, निशा भारती एवं राधा रानी ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को जिवन्त बनाए रखा तथा दूसरी ओर अंकुश, आदित्य राज अंशुमन, ...