सीबीएसई बोर्ड 12वीं में छात्राओं का दबदबा
अमरोहा, मई 14 -- गजरौला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम बुधवार दोपहर घोषित हुआ। गजरौला के स्कूलों में छात्राओं की दबदबा रहा। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि छात्र-छात्राएं लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो बुधवार को खत्म हुआ। रिजल्ट आने की सूचना विद्यार्थियों को अचानक मिली। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। कई विद्यालयों में सफल विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जताई। छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने कहा कि बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल का शत प्रतिशत परिणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.