नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने अपने सभी स्कूलों को सख्त आदेश दिया है कि वे एलओसी (LOC) में दर्ज छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी का शत-प्रतिशत डेटा वेरिफिकेशन पूरा करें। सीबीएसई का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड, मार्कशीट या पासिंग सर्टिफिकेट में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और विषयों का चयन जैसी कोई गड़बड़ी न रह जाए। बिना लेट फीस के ऑनलाइन LOC सबमिशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 तय की गई है। एलओसी में लिखी गलतियों को सुधारने के लिए 2 से 4 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। 2 नवंबर के बाद डिटेल्स में संशोधन का मौका मिलन...