हापुड़, मार्च 2 -- जनपद हापुड़ में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय का पेपर दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई गई। जिले में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाये गए हैं। इनमें रोजाना अनेक परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। सोमवार को 12 केंद्रों पर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय का पेपर दिया। हिंदी का पेपर आसान रहा। परीक्षार्थी आसान पेपर को देखकर खिल उठे। उन्होंने ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी प्रश्नों को हल किया। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोर्डिनेटर एनपी सिंह ने बताया कि जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में चल रही हैं। परीक्षाएं शांतिपूर्वक कराई जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.