लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना के औरंगाबाद जागीर स्थित हिमालयन कॉलोनी के होनहार छात्र तनय श्रीवास्तव ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने विद्यालय, परिवार और कॉलोनी का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। इस शानदार उपलब्धि पर कॉलोनीवासियों और स्थानीय लोगों ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर तनय का माल्यार्पण करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तनय के पिता संदीप श्रीवास्तव और माता निवेदिता श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। तनय के पिता सिंचाई विभाग में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनकी माता उसी विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बेटे की इस सफलता पर दोनों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। होनहार तनय ने बताया कि उनके बड़े भाई तनिष श्रीवास्तव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.