उरई, अप्रैल 19 -- कालपी। संवाददाता सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षाओं के परिणामों में फातिमा माता स्कूल में हाईस्कूल के छात्र सूर्यांश यादव ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विजय सिंह यादव के सुपुत्र सूर्यांश ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य और शिक्षक वर्ग ने सूर्यांश को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...