दुमका, अप्रैल 17 -- दुमका। प्रतिनिधि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में एसएस विद्या विहार स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। इस सत्र में करीब 100 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों में अलिशा राज ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का टॉपर बनी। वहीं स्टेनी हांसदा ने 93प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान पर रही। राज भंडारी ने 92 प्रतिशत,जीत सेन ने 91.6 प्रतिशत,दीपा कुंडू ने 88.8 प्रतिशत अंक,सोनम सोनाक्षी 86.8 प्रतिशत,रोकैया साहिन ने 85.4 प्रतिशत अंक,रेहान अंसारी ने 84 प्रतिशत अंक,सुमोना मंडल ने 83.8 एवं रीया रश्मि कुमारी ने 83.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया। स्कूल के प्राचार्य चन्द्रशेखर मल्लिक ने छात्र-छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दिए और बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.