सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मनौरी का लहराया परचम
कौशाम्बी, मई 13 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना मनौरी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर सफलता का नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय के गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी सहित सभी संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम से न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी कठिन मेहनत, शिक्षकों का समर्पित मार्गदर्शन और विद्यालय का अनुशासित एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण प्रमुख आधार रहा। विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.