दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में कक्षा दशम के छात्र-छात्राओं के लिए 17 फरवरी से प्रारंभ होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के संबंध में एक विशेष मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्रदान करना तथा उन्हें मानसिक रूप से आत्मविश्वास से भरना था। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी एवं प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन की रणनीति एवं अनुशासन से संबंधित महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव दिए। सेमिनार के दौरान परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से बोर्ड परीक्षा में प्रयुक्त होने वाली ओएमआर शीट की सभी प्रविष्टियों को क्रमवार एवं सही तरीके से भरने की विस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.