धनबाद, सितम्बर 27 -- सत्र 2026-27 के सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) जमा करने का शिड्यूल जारी कर दिया है। 21 अक्तूबर तक विद्यार्थियों का ऑनलाइन डेटा की इंट्री व परीक्षा फीस पोर्टल पर जमा किया जा सकता है। उसके बाद विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर पाएंगे। स्कूलों की ओर से छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को सूचना जारी की जा रही है। वहीं स्कूलों की ओर से छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि विद्यार्थियों व माता-पिता का सही-सही नाम, जन्मतिथि, चुने गए विषय समेत अन्य जानकारी शुद्ध-शुद्ध लिखें ताकि बाद में कोई परेशानी नहीं हो। विषय चयन को ले सावधानी बरतने को कहा गया है। अभिभावकों को हस्ताक्षर करने के लिए स्कूल बुलाय...