प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों ने गुरुवार को श्री नारायण आश्रम में समाधि स्थल के दर्शन किए एवं उपस्थित संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी के नेतृत्व में सभी विद्यार्थी आश्रम पहुंचे। संत गोपी, संत शिवा, संत स्मृति एवं संत नीरज ने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रादेशिक स्काउट गाइड कमिश्नर सुंदरम शुक्ला एवं आईटी हेड एसपी सिंह ने बच्चों को परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने के तरीके बताए। इस अवसर पर उमेश केसरवानी, नागेश्वर शर्मा, प्रतिभा शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, सतीश चंद तिवारी, आकाश त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, शशांक शेखर पाठक, समन्वयिका बबीता चतुर्वेदी एवं यज्ञ लाल तिवारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.