बदायूं, फरवरी 18 -- बदायूं। सीबीएसई की परीक्षा का आगाज मंगलवार से हो गया। पहले दिन सभी केंद्रों पर हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। परीक्षा के दौरान केंद्र के आंतरिक सचल दल ने छापेमारी की। किसी भी केंद्र से कोई गड़बड़ी सामने नहीं आयी न ही कहीं नकलची पकड़ा गया। सीबीएसई की परीक्षा के लिये एचपी इंटरनेशनल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, मदर एथीना स्कूल, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, एपीएस उझानी ,बाबा इंटरनेशनल बिल्सी, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू होकर डेढ़ बजे हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुयी। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश के दौरान परीक्षा केंद्रों के गेट पर तलाशी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसके बाद ही उन्हें कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.