पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा में 16 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राएं खुश नजर आए। जिले में सात केंद्रों सेंट एलॉयसिस कालेज, लायंस बाल विद्या मंदिर, सेंट जोसेफ स्कूल पूरनपुर, स्वामी एजुकेशनल स्कूल पूरनपुर, लकी चिल्ड्रन स्कूल पूरनपुर, मदर्स पब्लिक स्कूल बीसलपुर और बेनहर पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक इंटरमीडिएट का शारीरिक शिक्षा का पेपर था। सेंटर्स पर चेकिंग होने के बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। आंतरिक सचल दल भ्रमण पर रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र छात्राओं ने एक दूसरे से पेपर में आये प्रश्नों का मिलान किया। पेपर अच्छा होने पर चेहरे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.