देवरिया, मई 14 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा के बुधवार को घोषित परिणाम में सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। परिणाम में प्रखर कुमार मिश्र ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं अथर्व सिंह 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- जेवीएम श्यामली के छात्रों ने किया दमदार प्रदर्शनसेंट जेवियर्स स्कूल की सफलता संगीता यादव ने 92.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में श्रेया मिश्रा ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि स्वाति कुशवाहा 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रध...