मुजफ्फर नगर, मई 26 -- शुक्रताल मार्ग स्थित इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में में आयोजित सम्मान समारोह में सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को ट्रॉफी ओर नगद पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल प्रबंधक विराज तोमर व प्रधानाचार्या अलका वर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर छात्रा वंशिका राठी ,दूसरे स्थान पर सारा सिद्धिकी 92 प्रतिशत,ओर आयुषी 89 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्कूल प्रबंधक विराज तोमर ने ट्रॉफ़ी के साथ नकद पुरस्कार के रुप में 3100 रुपये 2100 रुपये- ओर 1100 रुपये देकर सम्मानित किया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वंशिका,दिया दुहन, वर्निका सहरावत,अनुकल्प,अक्षिका,टुकेश्वर ...