आजमगढ़, फरवरी 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 92 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 10388 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं और बारहवीं में कुल 18480 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। मंगलवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हुईं। सभी केंद्रों के मुख्य गेट पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले ही गेट बंद कर दिया गया था। परीक्षा कक्ष में पहुंचने के बाद परीक्षार्थियों को कापी और प्रश्न पत्र दिया गया। प्रत्येक कक्ष में चालीस परीक्षार्थियों पर दो-दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.