बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। सीबीएसई बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम 14 से 20 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। इसकी वजह है कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी हो गया है। जल्दी परिणाम जारी करने का एक मुख्य कारण यह भी है कि इस साल से 10वीं के लिए दो बार परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, जिसका दूसरा चरण मई में प्रस्तावित है। सीबीएसई बोर्ड के जिला समन्वयक प्रवेश कुमार ने बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा काफी समय पहले संपन्न हो गई है, और उत्तर पुस्तिकाओं का भी मूल्यांकन हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है 14 से 20 अप्रैल के आस-पास में 10वीं का परीक्षा का परिणाम बोर्ड की ओर से घोषित किया जा सकता है। 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने में थोड़ा समय लगेगा। क्योंकि अभी मूल्यांकन प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.