बगहा, अप्रैल 21 -- चंद्रभूषण शांडिल्य बगहा, हमारे संवाददाता।नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन सीबीएसई पाठ्यक्रम से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। एनसीईआरटी की पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, जिससे अभिभावक भी खासे परेशान हैं।जानकारी के अनुसार, विद्यालयों में नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं और शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम भी आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन किताबों के अभाव में छात्र-छात्राएं पढ़ाई में पीछे छूट रहे हैं। कई अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों की ओर से लगातार पढ़ाई को लेकर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि जरूरी पाठ्य सामग्री ही उपलब्ध नहीं है।अभिभावकों में राजीव कुमार, चन्द्रेश प्रसाद, नरेश प्रसाद, सोहन कुमार आदि ने बताया कि बाजार में एनसीईआरटी की मूल पुस्तकें नहीं म...