हजारीबाग, मई 14 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैक एंड जिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय का नाम पूरे हजारीबाग में गौरवान्वित किया है। बारहवीं की परीक्षा में सानिया तबस्सुम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रियेश राज द्वितीय स्थान पर तथा 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समीर अख्तर तृतीय स्थान पर रहे। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री श्यामल कुमार गुप्ता, निर्देशिका सुश्री सुरोभी राय एवं सचिव मिथिलेश कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल...