नई दिल्ली, जून 2 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर मंगलवार को भारी ट्रैफिक और साइबर हमलों के प्रयास हुए। बोर्ड के अनुसार सबसे हालिया हमला डिनायल ऑफ सर्विस (डीओएस) प्रकार का था, जिसके तहत मात्र दो मिनट में पोर्टल पर लगभग 15 लाख हिट भेजे गए। इसके अलावा अवैध रूप से फाइलों तक पहुंच बनाने के एक लाख से अधिक प्रयास भी दर्ज किए गए। सीबीएसई द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इन साइबर हमलों के बावजूद आवेदन प्रक्रिया जारी रही। बोर्ड की साइबर सुरक्षा टीम के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से अधिक छात्र सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर चुके थे। सीबीएसई ने बताया कि पोर्टल एक समय में 8 हजार से अधिक समवर्ती उपयोगकर्ताओं को संभालने में सक्षम है। दिनभर हजारों छात्रों ने पोर्टल का उपयोग किया, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों ने साइबर ...