सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान
अररिया, जून 24 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था पं. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिशु भारती शिक्षण संस्थान के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सम्मानित होने वाले छात्रों में गोपेश कुमार अग्रवाल, प्रणव प्रसून, लक्ष्य समदरिया एवं अमन कुमार शामिल हैं। इन छात्रों को क्लब की ओर से पाठ्य सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में क्लब के अध्यक्ष हेमंत यादव, मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार झा, संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अरविन्द ठाकुर तथा पूर्व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.