मुजफ्फर नगर, मई 15 -- मुजफ्फरनगर। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उल्लास का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। नगर के विभिन्न संस्थानों में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूल टापरों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्यों ने बच्चों को आर्शीवाद देकर मनोबल बढ़ाया है। पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग की राशि जोशी ने 94.6 प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग की वैष्णवी चौधरी ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान वर्ग में निष्ठा डावरा 93.6 प्रतिशत और शुभी शर्मा 89.6 प्रतिशत के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। विषयवार प्रदर्शन में वैष्णवी चौधरी ने पेंटिंग में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर इतिहास रचा। विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल और प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल ...