कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिले में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा सैनिक स्कूल, तिलैया डैम परमार विद्यावती सुजीत सिंह स्कूल ग्रिजली विद्यालय, तिलैया डैम सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया मेरिडियन एकेडमी, गुमो, झुमरी तिलैया विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी, कोडरमा मनोज कुमार रवि ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत उपरोक्त सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेध...