सहारनपुर, फरवरी 17 -- सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से जिले के 32 केंद्रों पर शुरू हो गईं। पहले दिन 10वीं के गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक) और 12वीं के फिजिकल एजुकेशन का पेपर आयोजित हुआ। गणित के कुछ प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझन में डाला, हालांकि अधिकांश छात्रों ने पेपर को संतुलित बताया। परीक्षा सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई, लेकिन पहले दिन होने के कारण विद्यार्थी करीब एक घंटा पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। प्रवेश से पहले सघन चेकिंग की गई। केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण विभागीय टीमों ने औचक रूप से किया। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने पर विशेष फोकस रखा। जिला समन्वयक दिव्य जैन के अनुसार 10वीं में 9,793 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 64 अनुपस्थित रहे और 9,729 ने परीक्षा दी। 12...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.