सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीपीएस दौलतपुर की छात्रा अंशुल ने जीता कांस्य पदक
हरिद्वार, जुलाई 23 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर की छात्रा अंशुल ने बलूनी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 रिकर्व वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के करीब 90 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। डीपीएस दौलतपुर की ओर से अंशुल और आरव गिरी ने प्रतियोगिता में भाग लिया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अंशुल की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नॉर्थ जोन में बरेली के तीरंदाजों ने झटके पदक विद्यालय परिवार ने आरव ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.