सहारनपुर, अगस्त 30 -- सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन 1 ताइक्वांडो (बालक) चैंपियनशिप का शुभारंभ राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने खेल सद्भावना मशाल जलाकर किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना समय की बड़ी जरूरत है। प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में पउप्र. के 454 स्कूलों के 1783 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रामपुर मनिहारान विजयपाल सिंह, हैदर अली, अनिता सैनी, शिव कुमार सैनी, वंदना ध्रुव, सपना गुप्ता, राजी शर्मा और संदीप धीमान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...