बरेली, जुलाई 23 -- सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 आर्चरी चैंपियनशिप में बरेली राइफल क्लब के खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के लगभग 400 तीरंदाज़ों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 रिकर्व गर्ल्स वर्ग में सैय्यदा अकदस ने स्वर्ण पदक एवं अवनि गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 रिकर्व वर्ग में इशिता गौर और लक्षित गौर ने कांस्य पदक जीता। इस शानदार उपलब्धि पर कोच राघवेंद्र सिंह, लक्ष्मण पुरस्कारी विश्वास, क्रीड़ा सचिव कमल सैन और वरिष्ठ सदस्य आदेश दीक्षित ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जीआरएम की छात्रा चहक भारद्वाज ने जीता रजत पदक यह भी पढ़ें- राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में चहक ने जीता रजत पदक यह भ...