बरेली, अगस्त 2 -- आईआईएमटी एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 (19) बालक तैराकी चैम्पियनशिप 2026-27 में रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में बरेली से भी बड़ी संख्या में तैराकों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100 मीटर बैक स्ट्रोक में जीडी गोयनका के कक्षा सातवीं के छात्र ओजस चौरसिया ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। ओजस नियमित स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरण ताल में प्रैक्टिस करता है। उसकी इस सफलता पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा, क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या, जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार मित्तल, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, कोच सुमित चौरसिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- जीडी गोयनका स्कूल पूर्णिया ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में रचा इतिहास

हिंद...