सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन आर्चरी में मानस स्थली की छात्राओं उम्दा प्रदर्शन
बरेली, जुलाई 24 -- फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता।मानस स्थली रेजिडेंशियल स्कूल की छात्राओं ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन आर्चरी टूर्नामेंट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर गौरवान्वित किया। आयोजन बलूनी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग, बिजनौर में किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-19 इंडियन राउंड गर्ल्स टीम टारगेट वर्ग में विद्यालय की छात्राओं भाग्यश्री पांडे, हरमन कौर एवं नयन रस्तोगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 797 अंक अर्जित किए। प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-19 इंडियन राउंड गर्ल्स व्यक्तिगत (इंडिविजुअल) टारगेट वर्ग में विद्यालय की छात्रा नयन रस्तोगी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने विजेता छात्राओं, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.