नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए प्राप्त 99.7 प्रतिशत आवेदनों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। शेष 0.3 प्रतिशत भी जल्द जारी किए जाएंगे। सीबीएसई ने सोमवार को स्पष्ट किया कि इस वर्ष पुनर्मूल्यांकन के नतीजे चरणबद्ध तरीके से जारी किए गए। 21 जून को बोर्ड ने 87 प्रतिशत आवेदनों के परिणाम जारी किए थे। इसके बाद लगातार परिणाम घोषित किए गए और अब लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बोर्ड ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष 2025 में पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया 27 जून से लेकर 11 जुलाई तक चली थी。 यह भी पढ़ें- सीबीएसई ने 99 फीसद से अधिक पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी किया सोशल मीडिया पर आरोप बोर्ड ने कक्षा 12 के छात्र वेदांत श्रीवास्तव की ओर से ...